प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भटक रहे वृद्धों, विधवाओं, विकलांगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। दर्जा राज्यमंत्री और आबिद रजा के प्रयास रंग लाए। नगर पालिका परिसर में लगे तीन दिन के शिविर में हजारों पात्रों ने लाभ उठाया। अंतिम दिन राज्यमंत्री रजा ने काउंटरों पर जाकर कर्मियों और पेंशन का लाभ लेने आए लोगों से भी दिक्कतें जानीं।
बीते दिन विकास भवन में हुई जिला स्तरीय मीटिंग में डीएम के समक्ष जनता के हो रहे शोषण और उनकी दिक्कतों को विधायक ने रखा। राज्यमंत्री ने डीएम से कहा था कि वह ब्लाक स्तर पर शिविर लगाएं। वहां सभी संबंधित विभाग का अधिकारी, कर्मचारी मौजूद हो, ताकि किसी भी प्रमाण पत्र के लिए पात्रों को भटकना न पड़े। सभी औपचारिकताएं एक छत के नीचे ही पूरी होनी चाहिए।
इसके बाद डीएम ने नगर पालिका परिषद में तीन दिन तक पेंशन शिविर का आयोजन कराया। सोमवार को शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ राज्यमंत्री रजा ने फीता काटकर किया। इस दौरान ईओ ललतेश सक्सेना, बड़े बाबू रजनीश शर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।