फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात घंटे लेटलतीफी पुलिस कर्मियों पर पड़ सकती है भारी, एसएसपी ने जांच बैठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए साथ रवाना होने की बजाय सात घंटे की देरी से निकले पुलिस भर्ती बोर्ड के छह पुलिस कर्मी के खिलाफ एसएसपी ने जांच बैठा दी है। एसएसपी ने एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। अधिकारियों को अंदेशा है कि लेटलतीफी के कारण कार की रफ्तार तेज रहीं होगी। इसी वजह से कार का हादसा हो गया।
विज्ञापन

14 जून की शाम को 436 आरक्षियों को पुलिस लाइन से रोडवेज बसों से नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना किया गया था। आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए जिले के भर्ती बोर्ड में तैनात पुलिस कर्मी प्रवेंद्र मलिक, सोनू, बॉवी, जितेंद्र सिरोही, आरक्षी चालक प्रदीप चौधरी व मयंक तिवारी को भी उनके साथ ही जाना था। नियमानुसार इन पुलिस कर्मियों को आरक्षियों के साथ ही जाना था, लेकिन यह सभी बस से न जाकर एक निजी कार से शनिवार रात दो बजे बोलेरो कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। चूंकि उन्हें दस बजे तक वहां पहुंचना था, लेकिन तड़के चार बजे उनकी कार फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में एक ट्रक से टकरा गई। इससे छह सिपाही घायल हो गए। इस मामले में एसएसपी को प्रथम द्ष्टया पुलिस कर्मियों की ओर से कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की बात सामने आई है। इसलिए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जांच एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें