फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि, 50 से अधिक इकाइयां होंगी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे अब औद्योगिक विकास की नई दिशा दिखाई देने लगी है। एक्सप्रेस-वे के निकट दातागंज और बिनावर क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरीडोर के लिए भूमि अधिग्रहण सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कराई जा रहीं हैं। इस कॉरीडोर में निवेश करने के लिए अब तक सात कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है, जबकि भविष्य में लगभग 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के यहां स्थापित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक कॉरीडोर बनने से जिले में न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि बदायूं क्षेत्र का औद्योगिक परिदृश्य भी बदलेगा। अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की मंशा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे वाले जनपदों को औद्योगिक विकास की दृष्टि से एक नए निवेश गलियारे के रूप में विकसित किया जाए।
इस कॉरीडोर के लिए प्रस्तावित क्षेत्र में सड़क, बिजली, जलापूर्ति और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराया जाएगा। साथ ही, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए औद्योगिक नीति के तहत कई रियायतें व सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन और औद्योगिक विकास विभाग की टीमें लगातार स्थल निरीक्षण कर रहीं हैं ताकि भूमि अधिग्रहण, सीमांकन और आवंटन की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण हो सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही औद्योगिक भूखंडों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे बदायूं जिले को एक नया औद्योगिक पहचान मिल सके।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कॉरीडोर बनाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई चल रही है। इसके लिए अभी तक सात कंपनियों ने रुचि दिखाई है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें