फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पथराव के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 29 Jan 2025 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उघैती के गांव ​खितौरा में पथराव करने के आरोपियों को जेल भेजती थाना पुलिस। स्रोत -पुलिस
विज्ञापन
उघैती। पुलिस ने अनूसूचित जाति के परिवार के घर पर पथराव एवं मारपीट करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस शेष बचे आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से लाठी डंडे एवं सरिया बरामद की गई है।
विज्ञापन

गांव खितौरा निवासी पप्पू पुत्र लटुरी अनुसूचित जाति से हैं। वह गांवों में साइकिल पर तमाशा दिखाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 26 जनवरी की शाम गांव में ही साइकिल पर तमाशा दिखा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तमाशा का विरोध कर गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया था। घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ कर दी थी। पथराव में दो लोग घायल हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने अनवार, शमशेर, यूनिस अली, जान मोहम्मद, यूनिस अहमद, सलीम और कौसर अली को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष फरार आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें