वजीरगंज के विकलांग आश्रम में सम्मान समारोह में बोलते पूर्व सांसद डी पी यादव। संवाद
वजीरगंज। वृद्धाश्रम बनाने की तैयारी के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि वृद्धों की सेवा श्रेष्ठ कार्य है। वृद्धाश्रम निर्माण के लिए उन्होंने बगलामुखी जनसेवा ट्रस्ट की सराहना की। साथ ही पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कस्बा के पुसगवां रोड पर दिव्यांग आश्रम के पास बगलामुखी जन सेवा ट्रस्ट की ओर से वृद्धाश्रम बनवाने की तैयारी है। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस सभी वर्ग को आगे आना चाहिए। जनहित में ऐसे कार्यों का सहयोग करना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष उनीशपाल सिंह ने माला पहनाकर तथा पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया। अध्यक्षता प्रेम कमल वार्ष्णेय ने तथा संचालन ठा. वेदपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बगरैन सुनीरा सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।