फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता- पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : किशन किशोरी

विज्ञापन
मोहम्मदपुर मई में माधव मिश्र का सम्मान करते ब्राह्मण सभा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली के ग्राम सीकरी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शास्त्री किशन किशोरी महाराज ने कहा कि माता-पिता ही इस धरती पर प्रभु का साकार रूप हैं। उन्होंने कहा कि जो संतान अपने माता-पिता की सेवा करती है, वही सच्चे अर्थों में प्रभु की आराधना करती है।
विज्ञापन

किशोरी जी ने भावपूर्ण शब्दों में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ सेवा का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि माता-पिता की सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता में जहां युवा पीढ़ी माता-पिता से दूर होती जा रही है, वहीं वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या हमारे संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। कथा के दौरान भक्तजन श्रवण कुमार की कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठे। कहा कि जीवन में भक्ति तभी सार्थक है जब उसमें सेवा, विनम्रता और कृतज्ञता शामिल हो। जो अपने माता-पिता की सेवा करता है, उसके जीवन से प्रभु स्वयं प्रसन्न होते हैं। कथा स्थल पर आयोजक कमेटी की ओर से सुंदर व्यवस्था की गई। मंच पर हेमसिंह यादव, धारण सिंह यादव, प्रताप यादव, राजू यादव, हेमेंद्र, रिंकू, सुलेन्द्र पाल, सत्यपाल, नीरज कोरी, सुम्मेरी कोरी, राम सिंह यादव, रामफूल पाल, मुकेश प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
-



उत्कृष्ट कार्यों के लिए माधव मिश्र सम्मानित
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार मिश्रा ने की तथा संचालन मंडलीय महामंत्री पंडित नत्थूलाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कवि माधव मिश्र ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। गरीबों की सहायता के लिए उनके सुझाव पर आयुष्मान भारत योजना शुरू हुई। उन्होंने कहा समाजसेवा और नशा मुक्ति जैसे कार्यों से ही जीवन धन्य होता है। इस मौके पर पूर्णानंद शर्मा, वीरेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, प्रेमनिवास मिश्रा, सचिन शर्मा, सौरभ शर्मा, आशा शर्मा व कमला देवी शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मोहम्मदपुर मई में माधव मिश्र का सम्मान करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें