फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टपेड से प्रीपेड में बदले गए 25 हजार मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अगर आपके घर में बिजली का पोस्टपेड मीटर लगा है तो वह किसी भी दिन प्रीपेड मीटर में परिवर्तित किया जा सकता है। इसका काम चल रहा है। अब तक 25 हजार पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड में बदला जा चुका है। प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद बिजली बिल जमा न करने पर खुद ही बिजली कट जाएगी।
विज्ञापन


जून माह में जिन उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर, प्रीपेड में बदले गए थे। उनकी तिथि भी आ गई है। ऐसे हजारों बिजली उपभोक्ताओं को अलर्ट रहने की जरूरत है। अब उपभोक्ताओं को पहले से ही रिचार्ज करवाने की सलाह दी जा रही है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। पहले चरण में हर बिजली उपकेंद्र से रैंडम में उपभोक्ताओं को लिया जा रहा है। प्रीपेड होने के बाद उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से एक मैसेज आएगा और उपभोक्ता का मीटर प्रीपेड हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आने के बाद उपभोक्ता को सतर्क रहना होगा। क्योंकि प्रीपेड होने के बाद अगर दूसरे महीने भी आपने अपना बकाया बिल नहीं जमा किया तो आपकी बिजली कट जाएगी।


कैसे करें प्री पेड उपभोक्ता भुगतान
प्रीपेड उपभोक्ता अपना रिचार्ज आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर मध्यांचल डिस्कॉम का चयन करना होगा। इसके बाद कंज्यूमर नंबर डालकर आगे बढ़ना होगा, इसके बाद किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन



मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं भुगतान व बैलेंस चेक
सबसे पहले उपभोक्ता को अपने मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा, फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कंज्यूमर नंबर डालकर ओटीपी प्राप्त करना होगा। ओटीपी डालते ही मोबाइल पर बैलेंस दिख जाएगा। जिले में 25 हजार स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें