फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लग गया गंदगी का अंबार

Mon, 02 Mar 2015 08:51 PM IST
Kadrchauk
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक तरफ जहां स्वच्छ भारत मिशन को गति देने की बात की जा रही है। वहीं इसकी धज्जियां उड़ती हुई भी देखी जा सकती हैं। क्षेत्र के सुर्खा प्राइमरी और जूनियर स्कूल का हाल बुरा है। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय खंडहर हो चुके हैं। मजबूरन छात्राओं को खुले में जाना पड़ता है। एक ही परिसर में दोनों स्कूल होने के बाद भी व्यवस्थाएं धवस्त हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों की माने तो स्कूल में गंदगी को लेकर कई बार प्रधानाध्यापक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से शिकायतें कीं लेकिन हर बाद अनसुना कर दिया गया। बताते हैं कि अब स्थिति पहले भी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गंदगी आसानी से देखी जा सकती है। बारिश में और भी बुरा हाल हो जाता है। अभिभावकों ने कहा कि भीषण में इस तरह गंदगी होने से संक्रामक रोग फैलने का भी डर बना रहता है। बताते हैं कि करीब 132 में 65 छात्राएं इसमें पढ़ती हैं। बावजूद शौचालय की स्थिति को दुरुस्त नहीं कराया गया है। प्राइमरी में लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि स्कूल की हालत को दिखवाया जाएगा। बीईओ को संबंधित स्कूल का निरीक्षण करने के लिए कहा जाएगा। स्थिति खराब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें