फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकर ने रची लूट की झूठी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब

विज्ञापन
उसहैत थाने में आरोपी।स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम कासगंज के एक नौकर ने मालिक के 69 हजार रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने जांच की। उनको लूट के साक्ष्य नहीं मिले। कड़ी पूछताछ के बाद नौकर का झूठ बेनकाब हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम अखिलेश खटिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ हरदोपट्टी से सरेली मोड़ के पास 69 हजार की लूट हो गई है। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसने बताया कि वह कासगंज जिले के गंजडुडवारा थानाक्षेत्र के मोहल्ला मोधनपाल निवासी प्रियंका गुप्ता ने 69 हजार रुपये देकर लोडर वाहन से नमकीन लेने उसैहत आ रहा था। रास्ते में मिले चार बदमाशों ने उसे लूटप लिया। उससे लोडर वाहन की चाबी ले गए। पुलिस ने जांच की तो लूट के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने उससे कड़ी से पूछताछ। इस पर अखिलेश ने लूट की झूठी साजिश की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी। इसलिए उसने लूट की झूठी सूचना दी। उसने लोडर की स्टेपनी में रुपये छिपा दिए है। चाबी झाड़ियों में फेंक दी है। पुलिस ने स्टेपनी खोलकर 69 हजार रुपये बरामद लिए। पुलिस ने गंजडुंडवारा थानाक्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया नवादा के अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें