दातागंज। बरेली बाइपास स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज के चावल गोदाम से चोरी कर कट्टे बेचने पर गोदाम मालिक ने नौकर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से चुराए गए कट्टे भी मिले हैं।
बाइपास पर रॉबिन अग्रवाल का चावल का गोदाम है, जहां मोहल्ला परा निवासी दानवीर लंबे समय से काम करता आ रहा था। मंगलवार शाम गोदाम बंद होने के बाद पहले से चोरी कर छुपाया चावल का कट्टा ले जाते समय रॉबिन ने उसे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी समय से चावल के कट्टे एक परिचित ई-रिक्शा चालक के जरिये चुराकर मोहल्ला इतवार बाजार के दुकानदार को सस्ते दाम पर बेचता था। गोदाम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चावल खरीदने वाले दुकानदार और ई-रिक्शा चालक को भी पकड़ लिया है। सीओ दातांगज ने अशेष नाथ ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस चोरी के चावल की बरामदगी का प्रयास कर रही है। संवाद