फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की ओर बड़े कदम, शहर में बनेगा सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमृत योजना के तहत शहर में सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्लांट शासन द्वारा स्वीकृत हुआ है, जो पांच करोड़ 21 लाख की लागत से बनेगा। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 86 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से शहर में सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्लांट को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के बनने के बाद में शहर में स्वच्छता और अधिक होगी। क्योंकि अभी तक सेप्टिक टैंक इधर-उधर खाली कर दिए जाते हैं, जिससे वहां पर गंदगी होने लगती है और मक्खी-मच्छर पनपते लगते हैं। ये बीमारी का कारण बनते हैं। इस प्लांट के बनने से इन टैंकों वहीं पर खाली किया जाएगा। वहां से मशीनों के माध्यम से उसकी खाद बनाई जाएगी। ऐसे में इसका लाभ जिले की जनता को मिलेगी। इसके साथ-साथ स्वच्छता का वातावरण भी बनेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान स्वच्छता की तरफ है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्वच्छता के प्रति बेहद गंभीर हैं। हम सबको भी स्वच्छता के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। सरकार की मंशा है कि पूरा शहर साफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें