फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनसीसी कैडेट्स को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते हुए। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी छात्रा कैडेट्स को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

सभी छात्रा कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को अपनाकर अपने साथ-साथ अन्य छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगी। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा सीखने से छात्राओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ता है। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा में मदद करता है बल्कि समाज में नारी सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत करता है। इस अवसर पर अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, रूबी, विधि तोमर, सिया तोमर, जूही, मनु सिंह, मनु भारती, काजल, आशी राणा, अंजली और हिना सहित अन्य कैडेट्स सक्रिय रूप से शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें