फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कस्तूरबा स्कूल में स्थापित की जाएगी म्यूजिक लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अब छात्राओं के लिए लोक संगीत की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से म्यूजिक लैब स्थापित की जाएगी। यह पहल शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए हो रही है। निदेशालय ने प्रत्येक स्कूल के लिए 75-75 हजार रुपये बजट के रूप में स्वीकृत किए हैं जिनसे कई वाद्ययंत्र खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

म्यूजिक लैब में छात्राओं को लोक संगीत के साथ-साथ अन्य संगीत विधाओं की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्राएं संगीत रुचि रखते हुए अपने कौशल को बेहतर बना सकेंगी। यह सुविधा न केवल शिक्षा को रोचक बनाएगी, बल्कि उनकी आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ाएगी।
विद्यालयों में संगीत शिक्षा की शुरुआत के साथ ही अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी संभावना बढ़ जाएगी। इससे छात्राओं को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। इसके अलावा संगीत से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने से छात्राओं की मानसिक और सामाजिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक माध्यम भी है। लोक संगीत की कक्षाओं में बच्चों को पारंपरिक गीत, वाद्ययंत्र और संगीत की समझ सिखाई जाएगी। म्यूजिक लैब की स्थापना से बच्चों में संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें जीवन में कला के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। इस पहल के बाद बदायूं जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें