फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वगणना : दूसरे दिन तक 2400 से ज्यादा लोगों ने भरी जानकारी

Sat, 09 May 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में जनगणना से पहले स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन तक 2400 से ज्यादा लोग ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर चुके हैं। पहली बार शुरू की गई इस व्यवस्था को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक कराया जाएगा। इससे पहले लोगों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। यह सुविधा सात मई से शुरू होकर 21 मई तक का समय दिया गया है। स्वगणना के तहत लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे जनगणना से संबंधित जानकारी भर सकते हैं।
इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी सफलतापूर्वक भरने के बाद लोगों को 11 अंकों की एक स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) जारी की जाएगी। एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस नंबर को सुरक्षित रखें, क्योंकि घर-घर जनगणना के दौरान इसकी जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का सत्यापन करेंगे।
जिन परिवारों ने पहले ही स्वगणना कर ली होगी, उन्हें केवल अपना 11 अंकों का एसईआईडी बताना होगा। इसके बाद प्रगणक उस जानकारी का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार स्वगणना की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें