फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीमा रसोईया ने बनाया सबसे अच्छा भोजन

विज्ञापन
अच्छा खाना बनाने वाली रसोइयों को सम्मानित किया गया। स्रोत विभाग - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय विद्यालय की स्काउट भवन में जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता हुई। इसमें रसोइया सीमा विजेता बनीं।
विज्ञापन

स्काउट भवन में आयोजित प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र और 15 ब्लाॅक की 30 रसोइयों ने पीएम पोषण योजना के तहत पाक कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मैन्यू के अनुरूप रसोइयों ने भोजन तैयार किया।
मुख्य निर्णायक सीएल यादव, आरपी सिंह, नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज प्रवक्ता शहनाज बानो रहीं। जिले के विभिन्न विद्यालय से आए 10 बच्चों ने भोजन खाकर गुणवत्ता को परखा। निर्णायक समिति सदस्यों ने स्वच्छता वेशभूषा मसाले का उपयोग, स्वाद व उसकी गुणवत्ता के बारे में रसोइयों से वार्तालाप करने के आधार पर अंक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया जगत की सीमा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौरा दातागंज की दीप कुमारी ने द्वितीय स्थान और प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर गोसू सहसवान की शाकरा बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रथम विजेता को 3500 रुपये, द्वितीय को 2500 रुपये और तृतीय को 1500 रुपये और इसके अलावा प्रतिभाग करने वाली सभी रसोईयों को 650 रुपये की धनराशि खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के पोषण की पूरी जिम्मेदारी रसोई माता पर होती है। वह निश्चित रूप से अपने बच्चों की तरह ख्याल रखती हैं। सीएल यादव ने कहा कि हमें भोजन के प्रति सदैव सजक रहना चाहिए। साफ सुथरा भोजन सेवन करना चाहिए। इस मौके पर स्काउट के जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव शर्मा, राहुल कुमार चौधरी मौजूद रहे। संचालन संयुक्त रूप से प्रभात कुमार व फरहत हुसैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें