मुजरिया। डीएम निधि श्रीवास्तव एवं एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने शनिवार को कोल्हाई स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला जाते समय अधिकारियों को गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। वहीं, डीएम ने आवास के बारे में सचिव से जानकारी ली। इस पर सचिव कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम ने सचिव से नाराजगी जताते आवास के मामले में स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
डीएम निधि श्रीवास्तव शनिवार को सहसवान में आयोजित समाधान दिवस में जा रही थीं। इसी दौरान डीएम ने तभी उन्होंने मुजरिया के गांव कोल्हाई की गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला जाते समय उन्हें गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। सड़क पर जलभराव था। इस पर उन्होंने सचिव से नाराजगी जताई। गांव के कुछ लोगों ने डीएम से पीएम आवास में धपलेबाजी की शिकायत की। वहीं, गोशाला के निरीक्षण के दौरान केयर टेकर मौके पर नहीं मिला। इसके लिए भी सचिव को तलब किया। उन्होंने गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।