बदायूं। एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से जनपद के सभी ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी की भर्ती का रोजगार शिविर चल रहा है। इसमें ब्लॉक पर जाकर कंपनी की ओर से अभ्यार्थियों का चयन किया जा रहा है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर के सालारपुर, उझानी ब्लॉक में कंपनी के एचआर नरेन्द्र कुमार ने सुरक्षा गार्ड के पद पर 35 अभ्यर्थियों का चयन किया है। कादरचौक और म्यॉऊ ब्लॉक पर 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उसावां, वजीरगंज, जगत ब्लॉक में 32 अभ्यर्थियों का सुरक्षा गार्ड के पद पर चयन किया गया है।
इसके साथ ही बिसौली ब्लॉक परिसर में 13 फरवरी को, आसफपुर ब्लॉक परिसर में 17 फरवरी को, सहसवान ब्लॉक परिसर में 19 को, दहगवां ब्लॉक परिसर में 21 को, इस्लामनगर ब्लॉक परिसर में 24 को, अंबियापुर ब्लॉक परिसर में 26 को, दातागंज ब्लॉक परिसर में 28 को, समरेर ब्लॉक परिसर में 6 मार्च को सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थी ब्लाकों में पहुंचकर रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, तक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई एवं जीटीआई उत्तीर्ण समस्त ट्रेडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।