फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri News: दुधवा के जंगल में फिर पहुंचा नेपाली हाथियों का दूसरा झुंड

Mon, 29 May 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में विचरण करता नेपाली हाथियों का दल।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से निकलकर हाथियों का एक और दल शनिवार शाम दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में में पहुंच गया है। इस दल में 20 से 25 हाथियों के होने का अनुमान है। इसमें दो टस्कर हाथी और उनके बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दक्षिण सोनारीपुर रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही वनकर्मियों की टीम को एसडी सिंह रोड स्थित वाटरहोल में जंगली हाथियों का एक और झुंड दिखाई दिया। वन कर्मियों के मुताबिक, दल में शामिल टस्कर समेत हाथी और उनके बच्चे वाटरहोल में पानी पीते और जलक्रीड़ा करते नजर आए।

दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ एफडी बी प्रभाकर ने नेपाली हाथियों के एक और झुंड आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दल में 20 से 25 टस्कर हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। ये हाथी दक्षिण सोनारीपुर रेंज के एसडी सिंह रोड किनारे वॉटरहोल से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को गश्ती टीम को हाथियों का झुंड वॉटरहोल के आसपास दिखाई दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाली हाथियों का एक दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के इसी क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिया था। इसके अलावा हाल ही कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में जंगली हाथियों का एक झुंड घूमता नजर आ रहा है। शनिवार को दक्षिण सोनारीपुर रेंज में विचरण करते दिखे हाथियों को मिलाकर दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथियों के तीन झुंड विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में दुधवा और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जंगल में तीन अलग-अलग झुंडों में शामिल 100 से अधिक नेपाली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें