फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 2.73 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी की दवा

विज्ञापन
बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले भर में बनाए गए 2321 बूथों पर 2.73 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन भर बूथों की मॉनिटरिंग करती रही।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. असलम ने बताया कि रविवार को जिले भर में 2321 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। ककराला के मोहल्ला किरा में आंगनबाड़ी दरखशां ने बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मुस्तफीद, शिक्षक जमीर अहमद, मोहम्मद अजीम खान, मुकर्रम अली, इरफान अली, अफगान खां आदि आदि मौजूद रहे।
शहर के मोहल्ला नई सराय वार्ड संख्या 27 में बने बूथ का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। मुख्य अतिथि मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना रहे। इस दौरान जिला सचिव नूरउद्दीन, नगर अध्यक्ष, हारुन ग़ौस, नरेन्द्रसक्सेना, राशिद अबासी, नाजिम, अबासी, आशा, सायरा बानो, हेमलता, फ़रजाना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैदपुर सीएचसी पर आयोजित पोलियो बूथ शिविर का नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने फीता काटकर उद्घाटन किया और बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर फिरासत हुसैन ने पोलियो अभियान का प्रचार प्रसार के लिए सभी आशाओं को घर घर जाकर लोगों को पोलियो अभियान का प्रचार करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें