फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्रावास में दाखिले के लिए सीटें खाली, प्रभारी अध्यक्ष ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। रविवार को छात्रावास के प्रभारी अध्यक्ष एवं बरेली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने छात्रावास पहुंचकर प्रवेश व्यवस्था की समीक्षा की और स्वयं कुछ छात्रों का दाखिला कराया।
विज्ञापन

डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि छात्रावास में फिलहाल सीटें खाली हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को यहां रहकर पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। उन्होंने बताया कि छात्रावास का उद्देश्य आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।
प्रबंधक राकेश कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए तत्काल आवेदन करें। सीटें भरने तक दाखिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास में विद्यार्थियों को रहने व भोजन की सुविधा के साथ अध्ययन के लिए शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जीसी आर्य, चंद्रभान सिंह और वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें