फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोर की तलाश में दूसरे दिन जुटी एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/ कछला। गर्मी से निजात पाने को गंगा नहाते समय बहे 12 वर्षीय आजाद कश्यप का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। मंगलवार दोपहर तक किशोर के परिजनों को खोजबीन के दौरान किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिला तो उन्होंने चौकी पर जाकर शिकायत की। इसके बाद एसडीआरएफ ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कछला के वार्ड नौ निवासी देवेंद्र कश्यप का 12 वर्षीय बेटा आजाद अपने दोस्त मोहल्ले के ही बाबू (10) पुत्र पिन्नी तोमर और आयुष (11) पुत्र कल्लू के साथ बहोरा नगला घाट के पास बह गया था। आयुष और बाबू तो डूबने से बच गए, लेकिन आजाद का सुराग नहीं लग पाया। डुबने से बचे दोनों किशोर से परिजनों को हादसे के बारे में पता लगा तो उन्होंने पंखिया नगला से प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर खुद ही आजाद की तलाश शुरू करा दी थी। प्राइवेट गोताखोरों ने ही मंगलवार दोपहर तक खोजबीन की। अब एसडीआरएफ की टीम भी उन्हें तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें