फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

Tue, 21 Apr 2015 07:28 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर मात्र दो का निराकरण हो सका।
विज्ञापन

बाकी शिकायती पत्रों को निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपे दिए गए। ज्यादातर शिकायतें बरसात में बर्बाद हुई गेहूं की फसल की क्षतिपूर्ति को लेकर सर्वे कराए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिए गए। करीब 11 बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें नगर पालिका परिषद के लिपिक राजीव शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील प्रसाद, एडीओ पंचायत अंबियापुर प्रमोद सक्सेना, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी सिंह, जेई विद्युत उघैती गैरहाजिर रहे। जिसपर एसडीएम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, उपनिबंधक धर्मपाल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी योगेश पाल, एसओ ब्रजेश कुमार यादव, डॉ.देवेंद्र सिंह, नीरज कुमार, उदयवीर सिंह, जेई सीके पटेल, भूपेंद्र कुमार सिंह, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें