इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना बब्बर ने बच्चों को स्काउट गाइड के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देेते हुए इसे जीवन की कलाओं का ज्ञान करार दिया।इससे पहले शिविर के आखिरी दिन कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा नव्या प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में छात्र अभिसुमित दूसरा जबकि उत्कर्ष और आशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में रिचा वार्ष्णेय और शुभांगी शामिल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मदरशील में स्काउट शिविर शुरू
उझानी। मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को स्काउट-गाइड शिविर का आगाज हो गया। पहले दिन बच्चों को स्काउट के नियमों की जानकारी के साथ टैंट लगाने की विधि समझाई गई। टोली, दल और कंपनी नायक भी तय किए गए। इस मौके पर प्रबंधक नरसिंह थरेजा, प्रधानाचार्या रेनू थरेजा, प्रियंका यादव, प्रीति और स्वेता आदि का सहयोग रहा।