फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने सजाई रंगोली

Sat, 07 Nov 2015 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त वायलेट सिंह ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में समाज सेवा का अनोखा जज्बा पैदा करती है जो राष्ट्र के सच्चे प्रहरी के रूप में तैयार होते हैं। संस्था के श्रीष चंद्र शर्मा,जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश कुमार सिंह राठौर,जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी ने स्काउटिंग का भारतीय करण किया और राष्ट्र को राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी दिए। स्थापना दिवस पर शिवोहम, हिमांशु सैनी, दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार, हरीओम, दीपू, अंशुल सक्सेना, पुष्पेंद्र कश्यप, अंकित कुमार, सचिन शर्मा, विश्वनाथ सिंह, उपासना, अर्चना शाक्य, पूजा, रोहित कुमार, सत्यदेव आर्य, स्वाति शर्मा, सांत्वना, मंजू, कोहिनूर ने रंगोली सजाई और स्काउटिंग के जन्मदाता रार्बट स्टीफेंसन स्मिथ लार्ड बेडेन पावेल का चित्र भी बनाया।
विज्ञापन


आतिशबाजी न छोड़े बच्चे
वजीरगंज। शनिवार को आरडी प्रोग्रेसिव स्कूल में बच्चों को दीपावली पर प्रयोग किये जाने वाली वस्तुओं को बनाना सिखाया गया। बच्चों को तेज आवाज तथा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी न चलाने को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की मन से किया गया प्रयास कभी बेकार नहीं जाता। हमारी कोशिश रहती है की हम बच्चों को अधिक से अधिक ऐसे अवसर उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों को को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें