फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, दो सीएचओ समेत तीन घायल

विज्ञापन
घायल सीएचओ को जिला अस्पताल के रेफर करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव सिद्धपुर के ईंट भट्ठे के पास बुधवार सुबह बाइक और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दो सीएचओ समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल सीएचओ को पहले बिल्सी सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

संभल जिले की रहने वाली रजिया खातून और उनकी बड़ी बहन हिना स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद गांव शहबाजपुर और ओया में तैनात हैं। सुबह करीब 11 बजे वह दोनों अपनी स्कूटी से केंद्र पर जा रही थीं। जैसे ही वह हाईवे पर गांव सिद्धपुर के ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों सीएचओ और बाइक सवार घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सीएचओ को बिल्सी सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, बाइक सवार भाग गया। उसे मामूली चोट लगी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें