कलक्ट्रेट परिसर में नियुक्ति पत्र की मांग करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। नियुक्ति पत्र न मिलने से चार ब्लॉकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डीएम अवनीश राय से दोबारा मिली। उन्होंने मांग पत्र सौंपा। ब्लॉक दातागंज, म्याऊं, समरेर व उसावां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी नियुक्ति 28 अप्रैल को हुई थी। दो महीने पूर्ण होने पर भी उनके नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। जबकि शासन का आदेश है कि 15 दिन के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाना चाहिए। सभी ने नियुक्ति पत्र मिलने की मांग की। इस मौके पर हेमलता, नीलम, रीता देवी ,मधु, ममता, नाजमीं आदि मौजूद रही। संवाद