फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिन पहले स्कूल से लापता हुईं छात्राएं अलीगढ़ में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। तीन दिन पहले स्कूल गईं दो नाबालिग सहेलियां लापता हो गई थीं। दोनों एक ही गांव की और कक्षा नौ की छात्राएं हैं। परिजनों ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके अगले ही दिन शनिवार को पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार तीन सितंबर को दो सहेलियां भदरौल गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थीं। अवकाश के बाद भी जब वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उन्हें तलाशने निकले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने सुरागसी कर शनिवार, पांच सितंबर को दोनों छात्राओं को अलीगढ़ बस स्टैंड से सकुशल अभिरक्षा में ले लिया। छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जानकारी में पता चला है कि वे नौकरी की तलाश में दिल्ली जाना चाहती थीं। पुलिस के अनुसार छात्राएं डरी हुई हैं, इसलिए अभी ज्यादा कुछ बताने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन



ऐसे पहुंची पुलिस किशोरी छात्राओं तक
दो छात्राओं के स्कूल जाते समय लापता होने के मामले में पुलिस बेहद गंभीरता से तलाश में जुटी थी कि उझानी रेलवे स्टेशन पर छात्राओं के परिजनों के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रहीं थीं कि उसी समय एक छात्रा का फोन अपने भाई के पास आया। उसने किसी ओर से फोन लेकर अपने भाई को फोन किया था। उसी समय पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को फोन कर इन लड़कियों को वहीं रुकवा लिया। यहां से गई पुलिस उन्हें वहां से ले आई।

दोनों छात्राओं को मेडिकल के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ उझानी



भाई को गुमराह कर प्रेमी संग गई नाबालिग छात्रा
उसावां। शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। सुबह करीब सात बजे वह अपने भाई के साथ कॉलेज के लिए निकली थी।

गूराबरेला तिराहे के पास छात्रा ने अपने भाई से कहा कि तुम स्कूल चले जाओ, वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज आएगी। इसके बाद छात्रा न तो कॉलेज पहुंची और न ही घर लौटी। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें