फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी बाई और कलाम की झांकियां पुरस्कृत

Sat, 22 Aug 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि फातिमा ने कहा कि सच्चा स्काउट-गाइड अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट स्थान बनाता है। विशिष्ट अतिथि शाहिद अली ने  कहा कि शिविर में प्रतिभाग करने से बच्चों में अनुशासन तथा समाजसेवा की भावना जाग्रत होती है। विशिष्ट अतिथि साजिद अली ने स्काउट-गाइड के सेवा कार्य की सराहना की। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र ने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड कैंप के आयोजन पर जोर दिया।
विज्ञापन

शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिशनर संजीव कुमार शर्मा ने शिविर में दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी दी।
समापन पर स्काउट-गाइड की टोलियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर टोलियों द्वारा बनाई गईं झांकियों का फातिमा, एसओ उदयभान सिंह यादव, मुजाहिद अली, फतेह अली अदनान तथा सद्दाम अली ने निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल के प्रो. जेएस वर्माए, सैय्यद अब्दुल वाहिद, डॉ. अनीस अहमद ने आकलन करने के बाद गाइड में रानी लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम तथा भारतमाता की टोली को द्वितीय, स्काउट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की झांकी को प्रथम तथा सरदार भगत सिंह की झांकी को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फातिमा ने विजयी टोलियों के स्काउट-गाइड को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें