फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बारिश में गड्ढे बने मुसीबत... बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा टेंपो पलटने से बचा, सहमे मासूम

Mon, 08 Jul 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं की मधुवन कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरा टेंपो गड्ढे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जलभराव से पलटने से बचा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव मुसीबत बन गया है। बारिश के पानी से शहर की सड़कें तालाब में तब्दीन हो गई हैं। मधुवन कॉलोनी की मुख्य सड़क पर तो स्थिति खराब है। यहां हर रोज कोई न कोई वाहन पलट रहा है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरा टेंपो गड्ढे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डीएम मनोज कुमार से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। 

मधुबन कॉलोनी में जलभराव के हालात अधिकारी कई बार देखकर जा चुके हैं। आश्सासन भी दिया था कि जलभराव से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को भी बारिश में इतना पानी भरा कि दोपहिया और ई-रिक्शा पलटने लगे। एक ई-रिक्शा भी पलटा। आम जनता को दिक्कत झेलनी पड़ी। पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। शहर के जोगीपुरा रोड पर भी जलभराव हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें