फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर भरे नाली के पानी से गुजरते हैं स्कूली बच्चे

विज्ञापन
उसहैत के प्राथमिक विद्यालय ​​शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर में जनप्रतिनिधियों की लापरवाही गांव शिंभू नगला में गंदगी फैली है। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। माध्यमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते में भी पानी भरा है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

गांव शिम्भू नगला की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगभग 150 छात्र अध्ययनरत हैं। दो साल पहले ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर की ओर से विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया था। घटिया सामग्री के चलते यह बाउंड्रीवॉल जगह-जगह से टूट गई है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर गेट भी नहीं है। जिससे विद्यालय में आवारा पशु घुस आते और गंदगी करते हैं। अध्यापक नाजिम अली ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गांव की नालियों का गंदा पानी भी विद्यालय में घुस रहा है। विद्यालय में गंदे पानी की दुर्गंध आती है, बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो रहा है। अत्यधिक मच्छरों के पनपने से बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है। गांव की मुख्य सड़क भी खराब है। यहां भी नाली न होने की वजह से सड़क पर कीचड़ फैला रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़़ता है।


फोटो-12
किसान जसवीर ने बताया कि गांव की सड़कों पर गंदगी का बुरा हाल है। पिछले हफ्ते वह गांव के मुख्य रास्ते से निकल रहे थे कि उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे उनकी मां को चोटें आई हैं। गंदगी के वजह से सड़कों पर कीचड़ भरा रहता है।
विज्ञापन


फोटो-11
किराना व्यापारी रिंकू का कहना है कि कीचड़ की वजह से गांव वाले दुर्गंध से परेशान हैं। गर्मी का मौसम है। गंदगी और जल भराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। ग्राम प्रधान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


- गेहूं कटाई का काम चल रहा है। लेबर न मिल पाने के कारण काम अधूरे हैं। नाली का निर्माण भी इसी के कारण शुरू नहीं हो सका है। आगामी एक पखवाड़े में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। स्कूल का गेट भी लग जाएगा।
-ध्यान पाल सिंह, ग्राम प्रधान, खेड़ा जलालपुर।

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

उसहैत के प्राथमिक विद्यालय शिंभू नगला को जाने वाले रास्ते की हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें