फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में आदेश उड़ा दिए डीएम के, शहर में भी खुले रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश स्तर से कक्षा एक से 12 तक की छुट्टी घोषित होने के बाद भी शहर के कुछ विद्यालय गुरुवार को खुले रहे। यहां पर छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल देने के लिए बुलाया गया था। जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, तो बाद में स्कूल स्टाफ ने उनको वापस घर भेज दिया, साथ ही अगले दिन स्कूल आना है या नहीं आना है, इसके बारे में भी स्पष्ट नहीं बताया। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक की 18 व 19 की स्थानीय छुट्टी की थी, लेकिन ठंड के बढ़ते सितम की वजह से शासन स्तर से प्रदेश के सभी विद्यालयों की 20 दिसंबर की भी छुट्टी की गई, साथ ही निर्देश दिए कि इन दिनों कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय किसी भी दशा में नहीं खुलने चाहिए। ये भी निर्देश दिए गए कि इन तिथि में होने वाले प्रैक्टिकल को आगामी तिथि घोषित होने तक स्थगित किया जाए। निर्देश मिलने के बाद में डीएम ने डीआईओएस राममूरत और बीएसए रामपाल सिंह राजपूत को शासन की मंशा के बारे में अवगत कराया। उनके द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि इन दिनों कोई भी स्कूल नहीं खुलने चाहिए। इसके बावजूद शहर में स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खुला रहा। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को फोन कर प्रैक्टिकल होने की जानकारी मांगी, तो शिक्षकों ने स्कूल खुला होना और प्रैक्टिकल होने की बात कही, जिसके बाद में छात्र-छात्राएं ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। हालांकि बाद में परीक्षक नहीं आने की बात कहकर छात्र-छात्राओं को वापस घर पर भेज दिया। उनको प्रैक्टिकल के लिए अगले दिन आना है या नहीं इसके बारे में भी जानकारी स्पष्ट नहीं दी।
गुरुवार को हमारे कॉलेज में कोई प्रैक्टिकल नहीं हुआ है और न ही बच्चों को विद्यालय बुलाया गया। जिन बच्चों को छुट्टी की जानकारी नहीं थी, वे बच्चे प्रैक्टिकल के बारे में जानकारी करने के लिए आए थे। उन्हें वापस कर दिया गया है। कॉलेज में एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) की परीक्षा थी, इसलिए खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अल्पना कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
स्कूल पूरी तरह से बंद था। गुरुवार को प्रैक्टिकल प्रस्तावित था। ऐसे में छात्र विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सुबह तुरंत ही वापस कर दिया गया।
-सुभाष कुमार, प्रधानाचार्य, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें