फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैलो हनी-बनी’ पर बच्चों ने मचाया धमाल

Sun, 14 Dec 2014 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी रोड स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को 33 वां वार्षिक उत्सव फ्लोरेंसिया का शानदार आगाज किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर रूरल डेवलेपमेंट प्रतिभा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के बीच कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कक्षा नौ के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात हैलो हनी-बनी, चक धूम-धूम, अपनी तो पाठशाला, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, आवारा भंवरें, बाबू समझो इशारे, बादल पर पांव हैं, गानों पर अपनी बाल प्रतिभा का नजारा पेश किया। सर्वधर्म प्रेम एवं सम्मान पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कान्हा ठुमरी, कठपुतली नृत्य ने मन मोह लिया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी मनमोहक कलाओं पर झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उज्जैन(रेड) हाउस को विजयी घोषित करते हुए ट्राफी प्रदान की। जबकि ब्लू, ग्रीन द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा मेधावियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सरला स्वरूप, डायरेक्टर अश्वनी कुमार, प्रधानाचार्या रजनी सक्सेना, रश्मि स्वरूप, नवनीत कुमार, मोहम्मद अशरफ, गौरव शर्मा, अंकित गुप्ता, पंकज जुनेजा, शैलेष दास, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें