फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी इलेवन ने जीता पानसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 13 Dec 2014 08:02 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुटला दौलत में चल रहे पानसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला गढ़ी इलेवन ने जीत लिया। गढ़ी ने उझानी क्रिकेटर्स को 19 रन से हराया। विजेता टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शुरू होने पर दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि भाजपा के पांचाल  प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा ने परिचय प्राप्त किया। गढ़ी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। जवाब में उझानी की टीम के ओपनर बल्लेबाज कोई खास रन नहीं जुटा पाए। चौथे विकेट की साझेदारी 70 रन की रही। बावजूद इसके पूरी टीम 110 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। उसे 19 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विजेता टीम के सोनू का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने 45 रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। श्री वर्मा और भाजपा नेता उमेश राठौर ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तानों को नकद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल मैच की व्यवस्थाओं में सिपट्टर सिंह, आराम सिंह, देवराज तोमर, धीरेश यादव, कृष्णा शर्मा, महाराम सिंह, प्रदीप, प्रणव, अवनीश चौहान सौरभ, अमित, प्रियांशु आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें