फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुए दो हजार के नोट

Sun, 13 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये एक्सचेंज करने और निकासी करने के लिए आरबीआई की ओर से मिले दो करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। यह नोट पीएनबी की शाखाओं के लिए पर्याप्त नहीं है, जबकि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों ने कम रुपये देने पर पक्षपात करने का आरोप पीएनबी के अधिकारियों पर लगाया है। 
विज्ञापन

हजार और पांच सौर रुपये के नोट बंद होने के बाद रुपये एक्सचेंज करने वालों और निकालने वालों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही बैंककर्मियों को भी तमाम परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। आरबीआई की ओर से जिले में पीएनबी को दो करोड़ रुपये के दो हजार के नोट भेजे गए थे, जो पीएनबी की 29 बैंक शाखाओं के लिए पर्याप्त नहीं थे। वहीं, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक को 20 लाख, आईडीबीआई एवं बैंकों का रेस्ट चेस्ट होने को चंद लाख रुपये दिए गए। ऐसे में उन बैंकों में आने वाले ग्राहकों को बैरंग होना पड़ रहा है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पीके सक्सेना ने पीएनबी के अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

हमारे बैंक का रेस्ट चेस्ट पंजाब नेशनल बैंक है। वहां से रुपये लेनदेन होता है और डिपॉजिट भी करते हैं, लेकिन पीएनबी ने उनकी 72 बैंक शाखाओं के लिए 20 लाख रुपये दिए गए हैं। समझ नहीं आ रहा है कि किस-किस बैंक शाखा में भिजवाऊं। 
विज्ञापन

-डीके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक 

आरबीआई से प्राप्त हुई धनराशि को पीएनबी की बैंकों के साथ सर्व यूपी ग्रामीण बैंक एवं अन्य बैंकों में बांट दिया गया। कम रुपये मिलने की वजह से परेशानी हो रही है। मंगलवार तक और रुपये आने की उम्मीद है, तब परेशानी हल हो सकेगी। 
विज्ञापन

-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें