फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला घाट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, सड़कें-पुलिया ठीक कराएं : एडीजी

विज्ञापन
कछला में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी राजकुमार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एडीजी राजकुमार ने मंगलवार दोपहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगाघाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा के संबंध में व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा उन्होंने कछला से लेकर बदायूं तक रोड का निरीक्षण किया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एडीजी राजकुमार, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा के साथ कछला घाट पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि लाइट, साउंड, वॉच टावर, बैरिकेडिंग, चिकित्सा शिविर, नाव, गोताखोर, नाविक आदि व्यवस्था पर्याप्त रहें। पीडब्ल्यूडी टूटे हुए रोड, पुलिया आदि को ठीक कराएं। अगर कहीं बिजली के तार झूल रहे हैं या खंभे टूटे पड़े हैं तो पावर कॉरपोरेशन तुरंत उसको ठीक कराए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों या कर्मचारियों को जो दायित्व दिए गए हैं, उनको भली-भांति निभाएं। सीसीटीवी कैमरे चालू रहें, कंट्रोल से निरंतर निगरानी होती रहे। साफ सफाई की व्यवस्था सुचारु रहे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। सफाई कर्मी अपनी यूनिफॉर्म में पहचान पत्र के साथ तैनात रहें। कछला में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। वहां उपलब्ध दवाओं की सूची कैंप के बाहर चस्पा की जाएगी, साथ ही यहां चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-
बिना अनुमति के नहीं बजेगा डीजे और न होगा भंडारा
एडीजी राजकुमार ने कहा कि श्रावण मास के दौरान बिना अनुमति के डीजे नहीं बजाया जाए। बिना अनुमति के भंडारा भी नहीं लगाया जाए। श्रावण मास 14 जुलाई से शुरू होगा जो 12 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा। इस दौरान घाट पर भारी भीड़ रहेगी। व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।
-
एडीजी ने थानेदारों के साथ की बैठक
एडीजी राजकुमार ने मंगलवार शाम जिले के सभी थानेदारों और इंस्पेक्टरों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के संबंध में सभी को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पर उनकी ड्यूटी लगाई जाए, वहां पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-
एडीजी ने शहर में किया पैदल मार्च
एडीजी राजकुमार ने मंगलवार शाम शहर में पैदल मार्च किया। उन्होंने पुलिस लाइन से पैदल मार्च की शुरुआत की। यहां से रोडवेज, लावेला चौक, गांधी ग्राउंड और शहर के अलग-अलग स्थानों पर होते हुए शहर की व्यवस्था देखी। इस मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्घात वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सीओ उझानी शक्ति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें