कॉलेज परिसर में दूसरे दिन खेलकूद के तहत सीनियर वर्ग की रस्सी कूद में आकृति प्रथम, श्रेष्ठा द्वितीय, वंदना तृतीय रही। जूनियर वर्ग में आराधना प्रथम, सपना द्वितीय और किरन तृतीय, प्राथमिक स्तर पर अनन्या ठाकुर प्रथम, निशा द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान पाया। सुई-धागा रेस में सीनियर वर्ग में सीमा और वंदना की जोड़ी ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग में मुनेंद्र और राहुल, जूनियर बालिका वर्ग में पूजा और शिवानी, बालक वर्ग में गुरुबिंद और रघुवीर, प्राथमिक बालक वर्ग में अजय और आकाश, बालिका वर्ग में राजकुमारी और शीतल को प्रथम स्थान मिला।
जलेबी रेस प्राथमिक बालक वर्ग में अंकित प्रथम, अनीस द्वितीय, शुभनीष तृतीय, बालिका वर्ग में प्रीती प्रथम, शीतल द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा शिक्षकों ने बॉलीबाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाया। सत्यप्रकाश की अगुवाई वाली टीम ने उवैस सर की टीम को 2-0 से हरा दिया। प्रधानाचार्या आराधना चौहान ने बताया कि पुष्पा और मुनेंद्र को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। चैंपियन समेत विजेताओं को कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र पाल सिंह ने पुरस्कृत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, उवैस, प्रदीप कुमार, सौरभ वर्मा, सत्यवीर सिंह, अनीता, विजय कुमार, अमित और संजीव आदि मौजूद थे।