फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलड़िया मंडी में एसडीएम और डीसीओ ने मारा छापा

Sun, 03 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने फरीदपुर को द्वारिकेश शुगर मिल और शाहाबाद चीनी मिल, शेखूपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर तोल सही पाई गई। इसके बाद टीम गुलड़िया मंडी पहुंची, जहां टीम को दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले। पुलिस सहित पहुंची अधिकारियों की टीम को देखकर गन्ना किसान और माफिया भाग गए। इस दौरान करीब मंडी में टीम ने करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए, जिन्हें पुलिस को थाने में जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम के वापस चले जाने पर पुलिस और गन्ना किसानों की भिड़ंत हो गई। किसान उनके ट्रैक्टर ट्रालियों को ले जाने का विरोध और किसानों ने पिछला बकाया भुगतान कराने की मांग कर रहे थे। मूसाझाग एसओ रवींद्र वर्मा बमुश्किल दो ट्राली थाने में ले जा सके। कई किसानों ने ट्रालियों की हवा निकाल दी तो कुछ ने पहिए पंचर कर दिए। किसानों और पुलिस में नोकझोंक देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन


अवैध रूप से गन्ना की खरीद करने वालों और बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान जो लोग भी मिलेंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें