फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छठे दिन पालिका के डंपिंग ग्राउंड के पास जुटे सत्याग्रही

विज्ञापन
उझानी में पटपरागंज के पास डंपिंग ग्राउंड के पास खड़े सत्याग्रही। स्रोत- आंदोलनकारी
विज्ञापन
उझानी। पटपरागंज में सत्याग्रह के छठे दिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव और ग्रामीण एमआरएफ सेंटर समेत डंपिंग ग्राउंड के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने कूड़ा डालने से रोक लगाए जाने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सत्याग्रहियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव व ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड की परिक्रमा करने के बाद उसे हटवाकर ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। प्रदेश सचिव ने कहा कि अफसरों को कूड़े के ढेर लगाने और उसे आग के हवाले करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
आंदोलनकारियों ने नरऊ के तालाब के पानी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई। कहा कि किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है, लेकिन अफसरों ने अब तक नुकसान का सर्वे ही नहीं कराया है। आंदोलनकारियों में अनिल यादव, नरेंद्र सिंह, गोपीकृष्ण, आशीष, होशियार सिंह, रामचरन, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें