फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसडीएम से सार्वजनिक माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रादेशिक विकास संगठन इकाई ने बिसौली एसडीएम के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। शिकायत में कहा कि इस्लामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मुनब्बर खां 15 फरवरी को बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद थे। वह अधिकारियों की पंक्ति में पड़ी कुर्सी पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बिसौली के एसडीएम ने उनके लिए अशोभनीय शब्द कहे। साथ ही नीचे की पंक्ति में पड़ी कुर्सी पर बैठने को कहा। बुधवार को प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई ने बैठक कर एसडीएम से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कहीं है। ऐसा न होने पर समाधान दिवस में संबंधित विकास खंड के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का प्रतिभाग नहीं होने की चेतावनी दी है। बैठक में अध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह वर्मा, महामंत्री सर्वज्ञ अग्रवाल, संरक्षण मंडल सदस्य अजय प्रताप सिंह, बृजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सैली गोविल, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें