फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहरवाली' से प्यार पड़ा भारी: पति को प्रेमिका संग देख चढ़ा घरवाली का पारा, चप्पल से पीटते हुए ले गई थाने

Tue, 01 Aug 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ देख लिया। यह देख उसका पारा चढ़ गया। महिला ने सड़क पर ही पति की पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका को लेकर वजीरगंज आना युवक को उस समय बहुत भारी पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने दोनों को रंगेहाथों घूमते पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीट डाला और उसे पीटते हुए थाने ले आई।

विज्ञापन


गांव हतरा निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं की मीरा चौकी निवासी युवती से हुई थी। युवती शादी के बाद मात्र आठ दिन ही ससुराल में रही। उसके बाद से अपने मायके में ही है। युवक का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी वह नहीं आई, तब से दोनों अलग ही रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: कांवड़ियों के जत्थे में फायर करने वाले खुराफातियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, CCTV फुटेज से हुई पहचान
विज्ञापन


बीते एक वर्ष पूर्व युवक की पहचान फेसबुक पर बदायूं के नवादा की एक महिला से हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इस महिला की शादी अलापुर में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं, मगर युवक के प्यार में वह अपने दोनों बच्चों को छोड़कर सात माह पूर्व युवक के पास ग्राम हतरा में आ गई, दोनों बिना निकाह के ही साथ रहने लगे।

विज्ञापन

चप्पल से की पति की पिटाई 

सोमवार को युवक किसी काम से प्रेमिका महिला के वजीरगंज आया था, उसकी पत्नी भी वजीरगंज आई हुई थी कि तभी उसने हाईवे पर बड़े बाजार के पास दोनों को साथ देख लिया, जिससे उसका पारा चढ़ गया और उसने बीच सड़क पर ही पति को चप्पल से पीटने लगी। 

युवक की पिटाई देख मौके पर भीड़ जुट गई। महिला अपने पति को पीटते हुए थाने तक ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली गई। काफी देर तक समझाने के बाद पति-पत्नी में सुलह नहीं हो सकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें