फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संयुक्त किसान मोर्चा 13 को निकालेगा ट्रैक्टर परेड

विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर गांव में संपर्क करते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत संवाद - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को होने वाले ट्रैक्टर परेड की तैयारियों में पदाधिकारी डट गए हैं। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। प्रत्येक गांव में पदाधिकारियों को ट्रैक्टरों का लक्ष्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि परेड 13 अगस्त को एआरटीओ दफ्तर के सामने से शुरू होकर इस्लामिया इंटर कॉलेज तक निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों से ट्रैक्टर परेड आयोजित कर रहे हैं। इस बार ट्रैक्टरों की संख्या पहले से अधिक होगी। गांव के टेंपो, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानों के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है। यूरिया खाद पर अनावश्यक शुल्क लगाया जा रहा है और अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो दोषी दुकानदारों की खुद तालाबंदी करेंगे। उन्होंने चेताया कि यह रैली प्रशासन को किसान की शक्ति का अहसास करा देगी। इस प्रचार अभियान में सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, रामबाबू कश्यप, साबिर हुसैन, भूरे गाजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें