फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का भरा सैंपल, पांच हजार रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने दूध का सैंपल लिया। आरोप है कि उसने दूधिये से एक दलाल के माध्यम से पांच हजार रुपये की रिश्वत भी ले ली। शिकायत पर अभिहित अधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसाठेर निवासी ऋषिपाल ग्रामीण इलाके से दूध लाकर अपने परिचितों के घरों में सप्लाई करता है। ऋषिपाल बुधवार दोपहर सिलहरी गांव से दूध ला रहा था। इसी दौरान गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के सामने खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने उसे रोक लिया। बोला-दूध का सैंपल लेना है। ऋषिपाल के मुताबिक अधिकारी ने अपने घर के लिए एक बोतल और सैंपल के नाम पर एक छोटी शीशी में दूध भरा। ऋषिपाल को अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा कि शाम पांच बजे तक बता देना सैंपल भिजवाना है या नहीं। शाम को ऋषिपाल की उससे बात हुई। अधिकारी ने सैंपल रोकने के पांच हजार रुपये मांगे और बताया कि वह बरेली रोड पर स्थित दूध से क्रीम निकालने वाले सेंटर पर पहुंचा दे। ऋषिपाल ने वैसा ही किया। उसने पांच हजार रुपये बरेली रोड पर क्रीम निकालने वाले सेंटर पर पहुंचा दिए।
इस बीच मामला खुल गया। इस पर अधिकारी ने सैंपल जांच को भेज दिया। रुपये लेने वाले दलाल ने ऋषिपाल को कार्रवाई कराने की धमकी दी। अभिहित अधिकारी ने शिकायत पर जांच शुरू करा दी है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले में संबंधित अधिकारी से बात की जा रही है। बरेली रोड पर जो सेंटर बताया गया है। वहां भी पूछताछ की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- चंद्रशेखर मिश्रा, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें