सांसद ने जय शाह व बीसीसीआई को बताया देशद्रोही
रविवार को अपने आवास पर कुछ पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इस समय बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो वहां के खिलाड़ियों को पहले से ही नहीं लेना चाहिए। ऐसे में शाहरूख खान क्या कोई भी वहां के खिलाड़ियों को खरीद नहीं पाता।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इसके लिए किसी को देशद्रोही या दोषी कहना चाहिए तो वह बीसीसीआई व जय शाह हैं। सांसद ने कहा कि यह सीधे तौर पर भ्रमित करने की राजनीति है। उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी तो गलत बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। सांसद ने कहा किसी भी समाज के लिए गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।