फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे ने ममेरे भाई को मार डाला, मां बोली- बेटे को जहर का इंजेक्शन लगा दिया

Sat, 03 Jan 2026 10:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उसहैत

सार

मृतक की मां कन्यावती ने बताया कि उसकी ननद उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसका बेटा कमल किशोर शनिवार को बुआ के घर गया था। वहां उसके भांजे ने बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बेटे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मृत कमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं में प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे भाई ने ममेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि युवक के अपनी ही फुफेरे भाई की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुआ के घर गया था कमल
शनिवार की शाम को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर का रहने वाला युवक अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल देकर वह घर लौट रहा था कि प्रेम प्रसंग के शक में भाई व फूफा समेत पांच लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।  

पांच लोगों ने घेरकर मारा
मृतक की मां कन्यावती ने बताया कि उसकी ननद उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसका बेटा कमल किशोर शनिवार को बुआ के घर गया था। वहां उसके भांजे ने बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बेटे के साथ मारपीट की। बेटा घर से भागा तो रास्ते में पांच लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा और जहर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया। मां का कहना है कि आज तक किसी रिश्तेदार न उनको प्रेम प्रसंग के बारे में हमें नहीं बताया। जब बेटा रिश्तेदारी में गया तो गलत आरोप लगाकर बेटे को मार दिया।

फुफेरे भाई की बेटी को दे रहा था मोबाइल
इंस्पेक्टर उसहैत देवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर का रहने वाला 18 वर्षीय युवक कमल किशोर देर शाम को अपनी बुआ के घर आया था। युवक अपने फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल दे रहा था। यह नजारा उसके फुफेरे भाई ने देख लिया। इसके बाद युवक घर से निकलकर भाग गया। 

कमल को दौड़ा-दौड़ाकर मारा 
बताया गया कि इसके बाद परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर परिवार के लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की गाड़ी आते देख आरोपी उसको छोड़कर भाग गए। पुलिस उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। 
a
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
उधर, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें