फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चित्रकला प्रतियोगिता में सलोनी पाल ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं।स्रोत:संस्थान - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। जल है तो कल है विषय को भूजल सप्ताह 16 से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक परिषद की ओर से किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भूजल संरक्षण की आवश्यकता और इसके भविष्य पर प्रभाव को लेकर विचार प्रस्तुत किए। इसमें नीति सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौसिया ने द्वितीय और अरुण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. जुनेद आलम शामिल रहे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में मोहित मिश्रा ने प्रथम, अरुण सिंह ने द्वितीय व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सलोनी पाल ने प्रथम, राखी ने द्वितीय और तनु व शगुन शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह और डॉ. प्रियंका सिंह राघव शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. प्रेमचंद चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें