फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएससी का सर्विस चार्ज न जमा करने पर 15 एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत भवन पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर किए गए कार्यों का सर्विस चार्ज न जमा करने पर जिले के 15 एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया गया है। जब तक इनकी ओर से सारे कार्य पूरे नहीं किए जाएंगे तब तक इनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों पर बने पंचायत भवन पर ग्रामीणों के ऑनलाइन संबंधी कार्य पंचायत सहायक की ओर से किए जाते है। इसके बाद किए गए कार्य का प्रति सर्विस के हिसाब से 30 रुपये ओएसआर खाते में जमा करना होता है। जनपद में 1 अप्रैल से अब तक सभी सीएससी पर 46855 सर्विस की गईं हैं। इसमें 17,35,246 रुपये की राशि सीएससी से जनरेट हुई, लेकिन ओएसआर खाते में अब तक 16,37,456 रुपये बकाया दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सभी पंचायत सहायकों की ओर से सर्विस का पैसा ओएसआर खाते में जमा नहीं किया गया है।
इसको देखते हुए डीपीआरओ यावर अब्बास ने सर्विस चार्ज न जमा कराने और छठा वित्तीय वर्ष के कार्यों की पोर्टल पर फीडिंग न करने को देखते हुए सभी एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया है। डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि इनकी ओर से कार्य पूरा करने के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें