साईंभक्तों की टोलियों में शामिल युवकों ने भक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया।
स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर साईंभक्त दुकानदारों ने पालकी का स्वागत
किया। साहूकारा और बाजारकलां मोहल्ले में शोभायात्रा में शामिल लोगों को
जलपान कराया गया।
आयोजकों ने मंदिर में साईं की प्रतिमा का श्रंगार
कराया। सांई संकीर्तन में महिलाओं ने भजन सुनाए। भक्तों को प्रसाद वितरित
किया गया। शोभायात्रा में कृष्ण भगवान गुप्ता, विष्णु भगवान, बृजकिशोर
गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, कौशल किशोर, विक्की, हिमांशु, राजीव, शेखर,
मनीष गोयल, निक्की, सूरजभान, सिंधू, शकुन, वीना, शीला देवी, अलका और
पुष्पादेवी आदि रहे।