सैफई महोत्सव में होने वाले इंडियन ग्रामीण प्रीमियर लीग के लिए बदायूं जिले की टीम को अंतिम रूप दे दिया गया है। 16 सदस्यीय टीम में तीन खिलाड़ी बबराला (संभल) के हैं। टीम की अगुवाई अजीम अंसारी करेंगे।
एमजीपी कॉलेज के मैदान पर बुधवार दोपहर में टीम के सभी खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। चयनकर्ता श्याम यादव और चांद मोहम्मद ने बताया कि टीम में अजीम अंसारी, गगन माहेश्वरी, शिखर गौड़, समीर गुप्ता, समीर खान, मोहम्मद जावेद, आकिल अंसारी, वैभव यादव, सौरभ सिंह, अजहर, विजय प्रताप सिंह, रवि, अतुल पंडित, राहुल यादव, छोटू और सिराज रऊफ को शामिल किया गया है।
टीम में चयनित खिलाड़ियों में वैभव, राहुल और सिराज संभल जिले में बबराला के निवासी हैं। अजीम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। श्याम यादव कोच और चांद मोहम्मद को मैनेजर बनाया गया है। फीजियोथेरेपिस्ट के रूप में वीरू पहलवान टीम के साथ रहेंगे। टीम के चयन के दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, हरवंश पहलवान और महेंद्र प्रताप सिंह, संजू खान आदि मौजूद थे। बता दें कि महोत्सव के आगाज में भी बदायूं की टीम सैफई में रहेगी।