मंदिर परिसर में पुलिस व हिंदूवादी संगठन के लोग
- फोटो : संवाद
कमरे में पड़ा मिला शव
घटना की सोमवार सुबह तब हुई, जब सफाई कर्मी मंदिर में सफाई करने पहुंचा। उसने कमरे में पुजारी का शव पड़ा देखा। पुजारी के गले में कपड़ा कसा हुआ था। उनके पैर भी बांधे गए थे। सफाई कर्मी ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। पुजारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर परिसर में गहनता से छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच को टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबर