शहर में निकाली गई सांई पालकी में मौजूद भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर में साईं बाबा की पालकी गाजेबाजे के साथ निकाली गई। युवाओं ने यात्रा के दौरान जमकर डांस किया। बाद में शोभायात्रा मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई।
शिरडी वाले र्साइं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली...र्साइं भक्ति से ओतप्रोत यह भजन शुक्रवार को शहर में गूंज रहा था। मौका था हनुमान मंदिर से निकाली गई शिरडी वाले र्साइं बाबा की पालकी का। यह यात्रा शहर के मीराजी चौकी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई जो शहर के प्रमुुख मार्गों पर होकर निकली। र्साइं पालकी का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान र्साइं भक्तों ने जमकर डांस किया। उसके बाद र्साइं पालकी हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान पंडित रुपेश शर्मा, ईशान शर्मा, ज्योति महेंदीरत्ता, विजय मेंहदीरत्ता, गुलशन गांधी, विवेक खुराना, राजू सपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद